फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की जिला कार्यकारिणी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यालय पर सिसौली में होने वाली सभा की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसके अलावा गांव महाबलीपुर के बबलू उर्फ संजीव की सदस्यता खत्म की गई है। नई कार्यकारिणी की नियुक्तियों पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फरवरी माह में सिसौली में होने वाली पंचायत की तैयारियों पर मंथन किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों, मजदूरों के साथ आम लोगों के साथ सरकारी दफ्तरों में हो रही परेशानियों पर चर्चा की। साथ ही किसानों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ बिगुल बजाने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने जनपद की कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। साथ ही नई नियुक्तियों पर फिलहाल रोक लगाई है। इसके अलावा गांव महाबलीपुर निवासी बबलू उर्फ संजीव की संगठन से सदस्यता समाप्त की गई है। सभा में योगेश शर्मा, विकास शर्मा, अहसान त्यागी, शाहिद आलम, वसीम खान, विपुल निर्वाल, संजय त्यागी, अंकित दतियाना, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज सहरावत, अनीस राणा, आशू, अमरजीत, रामसिंह गौतम, मोहम्मद इशाक, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें