मां सरस्वती का पूजन किया
बुढ़ाना।
सनराईज पब्लिक स्कूल में सोमवार को वसंत पंचमी के पर्व पर स्कूल के बच्चे पीले रंग की पोशाक पहनकर आए। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना के साथ स्कूल प्रांगण में मां सरस्वती का पूजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल की सभी छात्राओं, छात्रों, अध्यापक व अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष सुशील गर्ग ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। विद्यालय के प्रबंधक निशांत गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बच्चों को बताया कि मां सरस्वती बुद्धि, ज्ञान और विद्या की देवी है। विद्यालय की प्रशासक साक्षी गर्ग ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विनीत कुमार सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
कस्बे की मेपल्स अकादमी में भी बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर पतंग उड़ाई तथा त्योहार का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग ने बच्चों को बताया कि वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इस दिन होली की स्थापना भी की जाती है। इस पर्व पर