फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पांच प्रस्तावों को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में नगर के विकास के लिए रखे गए पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। कसबे के सुंदरीकरण, पथप्रकाश, शौचालय और यात्री शेड बनाए जाने पर चर्चा हुई। साथ ही हाइवे स्थित डंपिंग ग्राउंड को हटाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद 16 सभासदों ने अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। सभासदों ने निर्माण कार्यों के अलावा कस्बे में पथप्रकाश व्यवस्था, नए शौचालय बनवाने, बस स्टैंड और मुख्य चौराहों पर यात्री शेड बनवाने पर जोर दिया। इसके साथ डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम ने बताया कि अभी तक हाईवे के दोनों ओर कूडे़ के ढेर लगे रहते थे, इन्हें हटवाया जाएगा। बैठक में ईओ अनुप राय ने विचार रखे। पहली बैठक में सांसद भारतेंद्र सिंह और विधायक अवतार सिंह भड़ाना नहीं पहुंचे। ईओ ने बताया कि दोनों जनप्रतिनिधियों को नियमानुसार बैठक की सूचना दी गई है। बैठक में पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, संतोष देवी, नईम मंसूरी, कपिल कुमार, जहीरुदीन, मौहम्मद असलम, मौहम्मद सरताज, किरण देवी, रजनी देवी, मौहम्मद यामीन, सुंदरी, समर जहां, मौहम्मद अफजाल, मंजू मिश्रा, इदरीस, शाहिद और आबिदा नाज आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत चेयरमैन तंजीला बेगम की अध्यक्षता और वरिष्ठ लेखा लिपिक अब्दुल कय्यूम के संचालन में शुरू हुई बैठक में नगर के विकास पर मंथन हुआ। बैठक में पांच प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें बोर्ड सर्वसम्मति से पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें