फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव शेखुपरा के ग्रामीण एकत्र होकर शनिवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि खतौली रेलवे स्टेशन बहुत से गांवों को शहर से जोड़ता है। स्टेशन के दूसरी ओर से स्कूल है। बच्चों को रेलवे लाइन पार कर खतरा उठाकर स्कूल आना जाना पड़ता है। रेलवे लाइन पर पार करते समय कई हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इस हादसों को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर रास्ता बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर रेल मंत्रालय के प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार को सौंपा। मौके पर धर्मपाल अधाना, नसीम खान, आशफ अली, आजाद, सचिन, पूरण, भुल्लड़, मुकेश शर्मा, शेर अली, शमशाद आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें