फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की पुरुषार्थी कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास कैलाश आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण मात्र से ही मानव भवसागर पार हो जाता है।
विज्ञापन

पुरुषार्थी कालोनी के दुुर्गा मंदिर से बृहस्पतिवार को मंगल कलश यात्रा शुरू हुई। बैंडबाजे के साथ निकाली गई यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए हुई थीं। कालोनी की परिक्रमा के बाद कथा स्थल पर कलश यात्रा पूरी हुई। इसके बाद विधि-विधान से कलश स्थापना हुई। तदुपरांत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास कैलाश आचार्य ने श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा की। कहा कि ईश्वर भक्ति जरुरी है। भगवान अपने भक्तों के पुकार सुनकर उनके कष्टों का निवारण करते हैं। कलयुग में श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से ही मानव सब पापों से मुक्ति पाकर मोक्ष को प्राप्त होता है। सुभाष चंद, कशिश ढींगरा, राधिका, उषा रानी, रुचि, आशीष खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें