दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बच्चो ने प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक बच्चों को उच्च शिक्षावान बनाने के साथ संस्कारवान भी बनाए। बच्चे देश का आने वाला भविष्य है। इनका आज संवारा जाए, तभी यह देश का कल सुधार सकेंगे।
शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष दिवाकर देव, मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष रंजन मित्तल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, नीता मित्तल, विपिन गुप्ता, आदित्य मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि दिवाकर देव ने कहा कि अभिभावकों की भी बच्चों को संस्कारवान बनाने की जिम्मेदारी होती है। क्योंकि बच्चे की प्रथम पाठशाला घर-परिवार होता है। इसलिए बच्चों को शिक्षावान बनाने के साथ उन्हें संस्कार, भारतीय सभ्यता आदि के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाए। इसके बाद वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। बच्चों ने गणेश, सरस्वती वंदना की। बच्चों ने अनेक देसी-विदेशी नृत्यों, गीतों को प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने स्कूल की वाषक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। उन्होंने बच्चों निरंतर नया सीखना के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आदित्य मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया।
छात्रा को मिला गोल्ड मेडल
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की बीबीए की छात्रा योगिता त्यागी ने सीसीएसयू के परीक्षा परिणाम में गोल्ड मेडल जीता है। छात्रा की सफलता पर प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल, डॉ आलोक गुप्ता आदि ने उसको पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-