महिला हिंसा के मुद्दों पर चर्चा
पुरकाजी। अस्तित्व सामाजिक संस्था की ओर से निर्भया केस की पांचवीं बरसी पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को निर्भया केस की जानकारी दी गई। महिला हिंसा के मुद्दों पर चर्चा की गई। उसके उपरांत कस्बे में जुलूस निकाला। कस्बे एवं देहात की महिलाओं ने हो रहे अत्याचारों एवं शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर नारेबाजी की। थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान रेहाना अदीब, प्रतिभा, रानी, कविता, गीता, जूली, कोपिन, असीम, सचिन, शाहिर, मुनीजा, रमेशो, अर्पित, शारदा, श्यामकौर, जिंदी आदि मौजूद रहीं।