फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशरथ मरण, राम वनवास देखकर भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने पात्रों को जीवंत रूप दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में चल रही रामलीलाओं में राम वनवास और दशरथ मरण की लीलाओं का मंचन हुआ। राम वन गमन की लीला देख दर्शक भी भावुक हो उठे। कलाकारों ने अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

टाउन हाल मैदान रामलीला के सातवें दिन रामलीला में राम को वनवास के बाद दशरथ मरण, सुमंत वार्तालाप का मंचन हुआ। भावपूर्ण मंचन से मौजूद दर्शक भी भाव-विभोर हो गए। यहां मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश मित्तल, अंकुर गर्ग, संदीप गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। संजय शर्मा, वैभव मित्तल, नीरज अग्रवाल, नितिन नामदेव, रजत गोयल ने बैज एवं पटका पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। साधुराम गर्ग, अजय गर्ग, स्वराज पाल, मनमोहन शुक्ला, अक्षय, अरविंद दीक्षित, नितिन नामदेव, कमलकांत, राजन प्रजापति, उमा, चेतन, सौरभ गुप्ता, अमन, अर्पित, राज अग्रवाल आदि रहे। रामपुरी में चल रही रामलीला में राम वनवास की लीला हुई। राम वनवास, दशरथ मरण की लीला को देखने के लिए दर्शकों की काफी संख्या रही। मुख्य अतिथि सतपाल सिंह, प्रमोद पाल, देवदत्त शर्मा, गगन, रवि धीमान, प्रवीण शर्मा, डॉ एसके गौतम, राकेश गोयल, आर्यन त्यागी, दिनेश आदि रहे। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने भव्य मंचन किया। दीप प्रज्वलन और गणेश पूजन के बाद रामलीला में कलाकारों ने अनूठे ढंग से प्रस्तुति दी। आशीष शर्मा, योगेश शर्मा, नारायण ऐरन, विपुल मोहन, नीरज कर्नल, गौरव जोशी, सोनू सिंह, संदीप, अविनाश का मंचन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें