सर्प दंश से वृद्धा की मौत
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान निवासी जुमरा की पत्नी रशीदन (65) मंगलवार की सुबह आंगन में साफ सफाई कर रही थी। अचानक सांप ने उसको काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजनों की आंख खुल गई और उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका के शव को ले जाकर झाड़फूंक भी कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को दफन कर दिया।