फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाविप गंगा में कराएगी मूर्तियों का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाविप गंगा में कराएगी मूर्तियों का विसर्जन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद संकल्प शाखा की बैठक में शहर से नवरात्र के बाद मिट्टी की मूर्तियां एकत्रित कर गंगा में विसर्जित करने का निर्णय लिया गया। एडवोकेट शिशुकांत गर्ग ने बताया कि काली नदी में गंदा पानी बह रहा है। दूषित पानी में मूर्तियों का विसर्जन नहीं होना चाहिए। भारत विकास परिषद संकल्प ने यह निर्णय लिया है कि शहर में तीन स्थानों पर मूर्तियां एकत्रित कर गंगा में प्रवाहित की जाएगी। शिवचौक पर गोल्डन कन्फैक्शनरी पर, जिला अस्पताल के सामने जनता मैडिकल स्टोर पर, हनुमान चौक पर अनुज कन्फैक्शनरी पर मूर्तियां एकत्र की जाएगी।
विज्ञापन


नागरिकों ने रोष जताया
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में स्थित पूर्ति विभाग के दफ्तर में कुछ लोगों राशन के फार्म न मिलने की बात कहकर हंगामा किया।
कलक्ट्रेट में पूर्ति विभाग का दफ्तर है, जहां नये राशन कार्ड के लिए आवेदन होते हैं। कुछ लोग दफ्तर पहुंचे। इन लोगों ने यह आरोप लगाकर कि उन्हें राशन कार्ड के लिए आवेदन फार्म नहीं दिए जा रहे हैं। बाद में भीड़ एकत्र होने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें