उद्यमियों ने जीएसटी में आ रही समस्याएं रखी
मुजफ्फरनगर। आईआईए की जीएसटी को लेकर एक जनरल मीटिंग हुई। इस बैठक में सहारनपुर के एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर एके पाठक मौजूद रहे। उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
चैप्टर के चेयरमैन कुशपुरी ने कहा कि जीएसटी उद्यमियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, लेकिन वर्तमान में इसके क्रियान्वयन और आधारभूत व्यवस्था की कुछ कमियों की वजह से परेशानी खड़ी हो रही है। सचिव अमित जैन ने जीएसटी को लेकर उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं पर 14 सूत्रीय एजेंडा अधिकारियों को दिया। विनय अस्थाना ने भी विचार रखे। इस अवसर पर एके पाठक ने जीएसटी को लेकर विस्तार से बताया। यह भी कहा कि जिले में जीएसटी की सर्वश्रेष्ठ टीम कार्यरत है। उद्यमियों की समस्याओं का समय से निराकरण कराया जाएगा। विपुल भटनागर, नीरज केडिया, पवन गोयल, संदीप जैन, अरविंद मित्तल, नईम चांद, राजशाह, पंकज मोहन, संदीप गुप्ता, शरद जैन, उमेश गोयल, संजीव मित्तल, अंकित संगल आदि रहे।
राकेश छुर का स्वागत
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय युवा खटीक समाज ने बीजेपी के अनुसूचित मोचा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश छुर का स्वागत किया। इस अवसर पर विकास खटीक, हरीश, अमित बिलटोरिया, डॉ प्रवीण मोघा, अमित मोघा, कुलदीप, विक्रांत आदि रहे।
-