फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्काउट गाइड की काउंसिल आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्काउट गाइड की काउंसिल आयोजित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट गाइड की जिला संस्था ने काउंसिल बैठक का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।
डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद सिंह ने की। गत वर्ष का संस्था का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। जिले में होने वाले कार्यक्रमों के प्रशिक्षण के संबंध में सभी के सुझाव लिए गए। राज्य पुरस्कार जांच शिविर, राष्ट्रपति पुरस्कार जांच शिविर में अधिक से अधिक स्काउट गाइड भाग लें इस पर विचार हुआ। जिला रैली को लेकर विचार विमर्श किया गया। कांवड़ मेला, गंगा स्नान मेला, ट्रेफिक कौशल में सफलता के बारे में बताया। शिव कुमार यादव, राजीव गौतम आदि ने विचा रखे। छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सुधीर मोहन बने अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। संरक्षक डॉ एसके गुप्ता को बनाया गया। अध्यक्ष सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री श्रीकांत राणा, उपमंत्री रहुल कुमार, संगठन मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल त्यागी बनाए गए। कार्यकारिणी में अनिल शर्मा, रश्मि चौधरी, मनीष गर्ग, मनेाज शर्मा, सोहनपाल सिंह, प्रवीण भटनागर, विश्ववीर सिंह रखे गए।
विज्ञापन


मिल की पेराई क्षमता बढाने की मांग
मुजफ्फरनगर। दि गंगा चीनी मिल मोरना की पेराई क्षमता बढाने की मांग को लेकर किसानों ने डीएम को ज्ञापन दिया। किसानो ने गन्ना क्षेत्र बढा हुआ होने की बात कही। किसानों ने यह भी कहा कि मिल की पेराई क्षमता नहीं बढाई गई तो वह आंदोलन करेंगे। विनय कुमार, मदनपाल चेयरमैन, देवेंद्र, संदीप राठी, समय सिंह, वेदपाल सिंह, कंवर पाल सिंह, धीरसिंह, सतीश कुमार, जबर सिंह, मनोज आदि रहे।

धर्म सिंह सैनी तीन को जिले में
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी तीन सितंबर को जिले में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह सैनी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

-----
सुरेश राणा खाटू श्याम के कार्यक्रम में आएंगे
मुजफ्फरनगर। एक सितंबर की शाम टाउन हाल के मैदान में आयोजित खाटू श्याम की भजन संध्या में प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा शामिल होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शाम को आठ से नौ बजे के बीच मंत्री कार्यक्रम में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें