फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रेस प्रतियोगिता में संयम और वंशिका आगे
विज्ञापन

मोरना। ककरौली के एसडी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं मटकी बांसुरी अलंकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण व राधा की ड्रेस प्रतियोगिता में संयम व वंशिका प्रथम, अदीब व आयशा द्वितीय और मानवी व अखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी धीर सिंह शास्त्री ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चे आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं, जिनको भारतीय संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। ऐसे निर्णायक मंडल में सुदेश, विद्यालय प्रबंधक विजया मलिक, प्रधानाचार्या रचना सिंह रहीं। मटका बांसुरी अलंकरण प्रतियोगिता में कक्षा आठ की दीक्षिका प्रथम, आयुष द्वितीय व कक्षा 9 की कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन कृष्णपाल सिंह ने किया और अध्यक्षता रविंद्र चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें