फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा युवजन सभा ने योगी सरकार का पुतला फूंका, गोरखपुर के मृतकों को श्रद्धांजलि दी     

Sun, 13 Aug 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के बीआरडी कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के विरोध में सयुस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला फूंका। मोमबत्तियां जलाकर मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। गोरखपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 38 बच्चों की मौत से हर कोई मर्माहत है। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है, लेकिन ऑक्सीजन के लिए बजट नहीं है। बालाजी चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


घटना की सीबीआई जांच की मांग की। राशिद मलिक, टीटू पाल, रमन, यूसुफ गौर, शाहजेब सिद्दीकी, सुहैल मलिक, दीपक कुमार, राशिद अब्बासी, शहजाद राव आदि ने भाग लिया। उधर, सपा ने पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार हर मोरचे पर विफल है। जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, जिया चौधरी, गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, चंदन चौहान, गौरव जैन, डॉ नरेश विश्वकर्मा, रागिब कुरैशी, विनय पाल, निधीश गर्ग, मनु चौधरी, कृष्ण गोपाल मित्तल, सोमपाल भाटी, आशु गुप्ता, मोहसिन अंसारी आदि मौजूद रहे।  

सरकार-प्रशासन की चूक से हुआ हादसा      
गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण मासूमों की मौत पर विपक्ष का पारा सातवें आसमान पर है। प्रदेश के विपक्षी घटना को सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक स्तर पर हुई बड़ी चूक मान रहे हैं। राजनेताओं का साफ कहना है कि प्रदेश सरकार मामले में दोषी लोगों को बर्खास्त करे।  
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार बड़े-बड़े वादे कर रही है। खुद मुख्यमंत्री की कर्मस्थली में हृदयविदारक घटना होना सवाल खड़े कर रही है। मासूमों की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होने के साथ स्वास्थ्य महकमों में सुधार किए जाने की जरुरत है।  

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि गोरखपुर हादसा सोचने पर मजबूर कर रहा है। जिन डॉक्टरों पर बच्चों, मरीजों को बचाने का जिम्मा था, उन्होंने ही लापरवाही की है। सरकार वादे कर रही है, काम करने में दिलचस्पी नहीं है। हादसे से अनेक जिलों में भी सबक लिए जाने की जरुरत है।  

रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये के बजट दिखा रही है, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा नहीं कर सकी है। इस हादसे के मृत बच्चों के प्रति रालोद संवेदना रखने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद करेगी। सदन तक मामले को उठाया जाएगा।  

भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल कहते हैं कि गोरखपुर में हुए हादसे का अफसोस है। परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। ऑक्सीजन की कमी थी तो चिकित्सकों को इसकी जानकारी आला अफसरों के साथ शासन को देनी चाहिए थी। घटना का दोष सरकार पर मढ़ना उचित नहीं है। सरकार दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें