शामली। शहर में नहर पटरी स्थित निर्वाल क्रिकेट एकेडमी में शामली प्रीमियम लीग के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें 70 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
निर्वाल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शामली प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एकेडमी में बुधवार को खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया। अंडर 14 से 17 वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के लगभग 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कोच राजीव शर्मा ने बताया कि ट्राॅयल के बाद लगभग 70 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों की चार टीमें बनाई जाएंगी। प्रत्येक टीम के तीन लीग मैच होंगे। चारों टीमों में टॉप दो टीमें फाइनल मैच खेलेंगी। फाइनल में विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एकेडमी में जल्द ही लीग मैच शुरू होंगे। ट्रायल के दौरान कोच राजीव शर्मा, विकेंद्र निर्वाल, धर्मेंद्र निर्वाल, सुमित शर्मा, निखिल अत्री व अरुण आदि मौजूद रहें।