तीन पालियों में कराई परीक्षा, कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हुई। जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर लगभग 70 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी निगरानी में शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सघन तलाशी ली गई। जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक जानसठ के प्राचार्य और परीक्षा के नोडल प्रभारी आकाश वाजपेयी ने बताया कि परीक्षा 13 जून तक तीन पालियो में चलेगी। परीक्षा तीनों केंद्र भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मीरापुर रोड, श्रीराम पोलिटेक्निक सर्कुलर रोड और श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज परिक्रमा मार्ग पर शांतिपूर्वक हुई। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 से 6:30 बजे तक चली।