फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 हजार के लिए दो युवकों का कत्ल

Sat, 07 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी हरिनगर गांव से चार दिन से लापता चल रहे दो दलित युवकों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दलित समाज के लोगों ने पुरकाजी विधायक के नेतृत्व में दिनभर थाने को घेरे रखा।
विज्ञापन


मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हरिनगर निवासी मुकेश उर्फ मोंटी के गांव के ही सचिन पर 65 हजार रुपये निकलते थे। उसने यह रकम रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले दी थी।

न नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए। रकम को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। दो मई को सचिन ने मुकेश (23) को अपने पैसे लेने के लिए गांव से बाहर बुलाया।

मुकेश गांव के ही अपने दोस्त मंदीप पुत्र सोमनाथ (16) के साथ गांव से बाहर पहुंचा तो पहले से ही तैयार बैठे सचिन और उसके साथी दोनों को कार में डालकर उनका अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


तीन मई को मोंटी के पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही सचिन पुत्र जयप्रकाश और क्षेत्र के ग्राम मारकपुर निवासी संदीप पुत्र बेदपाल और अभिषेक पुत्र भगत सिंह को नामजद करते हुए उन पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया। 

पुलिस द्वारा मामले में गंभीरता नहीं दिखाने पर परिजनों ने चार मई को ग्रामीणों के साथ थाने पर प्रदर्शन किया और युवकों की बरामदगी की मांग की। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने दोनों युवकों की हत्या करने की बात बताई तो पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने  उसकी निशानदेही पर उत्तराखंड के थाना मंगलौर नहर पटरी से मंदीप का शव बरामद कर लिया।

मंगलौर पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे के बारे में बताया कि शहर कोतवाली के पीनना  में तीन दिन पूर्व मिला अज्ञात शव मोंटी उर्फ मुकेश का था। 

शहर कोतवाली पहुुुंचे परिजनों को मुकेश का शव पुलिस ने सौंप दिया। युवकों के शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह से ही बसपा विधायक अनिल कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण पुरकाजी थाने पर धरना देकर बैठ गए।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।  जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा, बसपा नेता राकेश शर्मा, प्रेमचन्द गौतम, कमल गौतम, अमन, डॉ संदीप वर्मा, आजाद फरीदी आदि भी थाने पहुंच गए। एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने आरोपियों पर एनएसए, गैंगस्टर, एससीएसटी एक्ट आदि धाराओं में प्रभावी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें