फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला परिसर में बना पालिका चेयरमैन का कैंप कार्यालय जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला परिसर में बना पालिका चेयरमैन का कैंप कार्यालय जला
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चाट की ठेली से उड़कर गिरी चिंगारी से मेला परिसर में स्थित नगरपालिका चेयरमैन के कैंप कार्यालय के शामियाने ने आग पकड़ ली। इससे मेले में भगदड़ मच गई। धुआं और आग की लपटें उठतीं देख लोग इधर-उधर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे तथा घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मेला पसिर स्थित मीना बाजार के बगल में नगरपालिका के चेयरमैन का कैंप कार्यालय बना हुआ है। रविवार को उसके पास चाट-पकौड़ी की ठेली लगाने वाला का एक व्यक्ति खड़ा था। सुबह करीब 11.30 बजे ठेली पर रखे चूल्हे से एक चिंगारी हवा के साथ उड़कर शामियाने तक पहुंच गई। इससे पर्दों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कैंप कार्यालय में रखी कुर्सियां और सोफे आदि भी जलने लगे। मेला देखने आए लोग आग से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। वहीं मेले में अन्य दुकानें लगाकर खड़े व्यापारी भी स्वयं को बचाने में जुट गए। सूचना मिलते ही मेला चेयरमैन मनोज सिंघल सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी गई। इससे पूर्व ही लोगों ने बाल्टियों आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मेला चेयरमैन ने बताया कि आग लगने के बाद चाट की ठेली वाला वहां से फरार हो गया। आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें