फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के लिए हो चिकित्सा और चारे की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय जन मंच ने गोवंश के संरक्षण के लिए चिकित्सा एवं चारे की व्यवस्था की मांग की है। इसके साथ ही चारागाह से अवैध कब्जे हटाने तथा मृतक गोवंश की अंत्येष्टि के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय जन मंच के कार्यकर्ता डीएम राजीव शर्मा ने मिले। प्रांतीय संयोजक रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि लावारिस गोवंश कूड़े के ढेर पर मुंह मारता है तथा किसानों की फसलों को हानि पहुंचा रहा है। बीमार और जख्मी गोवंश के लिए चिकित्सा और चारे की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अपने आवास पर लावारिस गोवंश की चिकित्सा एवं पोषण की व्यवस्था की है। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से गोवंश की अंत्येष्टि के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक कृष्णात्रेय, जिला महासचिव राधेलाल चौहान, महेश पाल सिंह, सतीश शर्मा, ओमपाल सिंह एडवोकेट, उमेश चौरसिया, कुलदीप सिवाच, चंद्रवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें