टेलर सरताज हत्याकांड में महिला सहित तीन को पकड़ा
खतौली। टेलर सरताज हत्याकांड में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दर्जी को अगवा करने में प्रयुक्त की गई कार को भी बरामद कर लिया है। एक युवक के घर से लाखों रुपयों की नगदी भी बरामद की है। पुलिस टेलर हत्याकांड के खुलासा के नजदीक तक पहुंच चुकी है। पकड़े गए एक युवक से हत्याकांड को लेकर कुछ क्लू भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि बृहस्पतिवार को इस हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
मोहल्ला मिटठूलाल निवासी सरताज को 21 दिसंबर को किसी ने फोन करके बुलाया था। उसके बाद से दर्जी लापता हो गया था। 22 दिसंबर की सुबह गांव भैंसी के पास गफूर के ईंट के भट्ठे के पास सड़क किनारे दर्जी का शव पड़ा मिला था। पुलिस उसी दिन से हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी थी। पुलिस ने मंगलवार की रात को मृतक के मोहल्ले में ही दबिश देकर महिला सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्जी को अपहरण कर ले जाने वाली कार को बरामद कर लिया है। हत्या में उस कार को इस्तेमाल किया गया था। इस कार को जिस डग वाले मालिक के यहां खून के धब्बों के निशान मिटाने के लिए पानी से धुलवाई गई थी। उस मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला सहित तीनों युवकों से पूछता करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि बृहस्पतिवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।