फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के पास मिली पश्चिम बंगाल के युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी के पास मिली पश्चिम बंगाल के युवक की लाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल निवासी युवक की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की लाश गांव सीमली स्थित चिप्स फैक्टरी के पास पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सीमली में स्थित एक चिप्स फैक्टरी में पश्चिम बंगाल का युवक शाकिर (23) पुत्र अबूजल काफी समय से काम करता था। मंगलवार देर रात वह फैक्टरी के पास ही सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला। सूचना पर फैक्टरी मालिक युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची सड़क से जिम संचालक लापता
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगारामपुरा निवासी विजयपाल ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अभिषेक उर्फ रजत कच्ची सड़क पर जिम चलाता है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार शाम के समय अभिषेक जिम जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद से ही वह लापता है। हरसंभव तलाश के बावजूद अब तक अभिषेक का सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित ने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें