शॉर्टसर्किट से लगी आग में नकदी और सामान जला
छपार। गांव बढेड़ी निवासी सतपाल ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार रात परिवार सहित घर के बरामदे में सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से बंद कमरे में आग लग गई। लपटें व धुआं निकलने से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर रखा सारा सामान धू धू कर जल रहा था। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखे 67 हजार रुपये नकद, बिस्तर, कीमती कपडे़, सोने-चांदी के गहने, जरूरी कागजात आदि जलकर नष्ट हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।
कच्ची शराब व चाकू के साथ दबोचा युवक
छपार। पुलिस ने मंगलवार रात बढेड़ी रजबहे की पटरी पर सूचना के आधार पर दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब व चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी दतियाना निवासी इंद्रपाल है, जिसे जेल भेज दिया गया है।