फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट लिट्रा के बच्चों ने परचम लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों ने नोएडा में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उधर सीबीएसई स्कूलों की विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

नोएडा के विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में माउंट लिट्रा के श्रेयांस रघुवंशी ने सिल्वर और कांस्य जीता। हिमानी धीमान ने दो कांस्य पदक पाए। ध्रुव कुडियाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। कोच विनीता शर्मा टीम के साथ रही। उधर, माउंट लिट्रा के छात्रों ने फुगाना के ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया। कक्षा आठ की छात्रा वंशिका राणा और फातिमा ने प्रथम स्थान पाया। वरदान, शिशिर, भव्य बंसल, अरहम, पारस जैन का कार्य सराहनीय रहा। डायरेक्टर चारु भारद्वाज और प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें