बुढ़ाना। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी सोनू अपने पिता बीरेश के साथ शुक्रवार को कांधला से अपने गांव कुटबा जा रहे था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के पास वे दोनों ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए। घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घटना की तहरीर घायल बीरेश के भाई क्रमवीर ने कोतवाली में दी है।