फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण को ऑनलाइन फीडबैक भेजें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन फीड बैक भेजें: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण और वृहद स्वच्छता अभियान के आयोजन का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। इससे गांवों की स्वच्छता स्थिति का संख्यात्मक एवं गुणात्मक आंकलन कर जनपदों की रैंकिंग की जाएगी। इसमें शीर्ष स्थान पाने वाले जनपदों को आगामी दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 एप्स के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित फीडबैक से लोगों को जागरूक किया जाए। सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों से फीड बैक भिजवाएं। फीडबैक भेजने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर एसएसजी-18 एप्स डाउनलोड करनी होगी। डाउनलोड के पश्चात अपने राज्य या जनपद का चयन करें और पांच स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी सवालों के जवाब को पहले वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। डीएम ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के सफल आयोजन के संबंध में स्कूल-कॉलेज और जन जागरूकता के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को भी समस्त प्राचायों की बैठक लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक की कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें