मोरना। ट्यूबवेल से नहाकर लौट रहे दो भाइयों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। उधर, परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
ककरौली क्षेत्र में मोरना और जानसठ रोड पर गांव चौरावाला में गुफरान सब्जी बेचता है। गांव के अंदर के मकान का बंटवारा होने के बाद वह मार्ग के किनारे अपना मकान बनाकर रहने लगा। बृहस्पतिवार को तेज गर्मी होने के कारण उसके दो पुत्र अहसान और रियान गांव के बच्चों के साथ ट्यूबवेल में नहाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से तेजी से कार ने दोनों भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे मं 10 वर्षीय अहसान हवा में उछलता हुआ सड़क पर जा गिया जबकि उसका छोटा भाई रियान नजदीक के कोल्हू की पत्ती पर जा गिरा। परिजन आनन फानन मेें घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने अहसान की गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते हुए अहसान की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घायल रियान की भी हालत गंभीर बताया जा रही है। चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।