मुजफ्फरनगर। जिले में स्वतंत्रता दिवस पर एक ही दिन में 18 लाख 71 हजार 640 पौधे रोपित किए गए। जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सहकारिता रामी रेड्डी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए हर वर्ष नये पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना जरूरी है।
प्रमुख सचिव एमवीएस रामी रेड्डी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर नुमाइश मैदान, उद्यान कार्यालय होते हुए पुरकाजी धमात पुल, मोरना सहकारी समिति, शुक्रताल, बेहड़ा सादात, खतौली नहर पुल के किनारे, थाना मंसूरपुर में वृहद पौधारोपण किया गया। डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से आजादी दिलाने का यह महत्वपूर्ण दिवस है। पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प ले। जनमानस द्वारा भी इस अवसर पर एक व्यक्ति एक वृक्ष जरूर लगाये और अपनी सेल्फी लें। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। हर ग्राम सभा, नगर पंचायत, स्कूल, कॉलेेजों और सरकारी दफ्तरों में भी पौधारोपण हुआ। एसएसपी अनंतदेव, सीडीओ अर्चना वर्मा, डीएफओ सूरज आदि मौजूद रहे।