मुजफ्फरनगर। राजनीतिक पार्टियों ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप, रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने तिरंगा फहराया। रोडवेज के सामने हुए कार्यक्रम में सपा नेता राकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी अंकुर सैनी के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली। अलमासपुर चौक से शुरु हुई रैली नई मंडी के मार्गों से गुजरी। मोहित मुखिया, अर्पण बालियान, पंचदीप शर्मा, मनोज पाल, संदीप कश्यप, नीतिन धीमान आदि रहे। अनिल वर्मा, पंकज वर्मा ने साउथ सिविल लाइन में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल ने मुनीम कालोनी में ध्वजारोहण किया। रविंद्र चंदेल, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। सरवट गांव प्रधान उषा शर्मा एवं श्री भगवान शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय गढ़ी में ध्वजारोहण किया।
सामाजिक संगठनों ने किया ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास से मनाया। देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर ध्वजारोहण ओमप्रकाश पाल ने किया। अध्यक्षता ब्रजपाल सिंह धनगर एवं संचालन पालिका सदस्य अरविंद धनगर ने किया। जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, विजेंद्र पाल, विनोद फौजी, हरेंद्र पाल आदि रहे।
द गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने नवीन मंडी स्थल पर ध्वजारोहण किया। श्यामसिंह सैनी, हरिशंकर मूंधडा, राकेश गर्ग, गौरव स्वरुप, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, राजकुमार नरुला, संजय मिश्रा आदि रहे। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ बेगराजुपर की चेयरमैन संतोष गुर्जर ने पराग डेयरी पर ध्वजारोहण किया। महाप्रबंधक वीके चौधरी, विनोद कुमार, एके शुक्ला, भूपेंद्र सिंह वर्मा, सलीम अहमद आदि रहे। शाकुंतलम कल्याण समिति में आवास विकास कालोनी में स्वतंत्रता दिवस मनाया। ओमकारी देवी मेमोरियल ट्रस्ट के खादरवाला स्थित कार्यालय पर साहित्यकार डॉ पुष्पलता ने ध्वजारोहन किया। सुभाषदेव भारती, शिवांगी, स्नेहा, शालू, कशिश, कामिनी आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने बघरा तांगा स्टैंड पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। क्रिएशन ग्रुप ने एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के गीतों से जोश भरा। कांग्रेस नेता सलमान सईद ने शुभारंभ किया। एमआरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक तनसीर, प्रधानाचार्य उस्मान ने ध्वजारोहण किया। पुरानी घास मंडी में मेडिकल लैब टेक्नोलोजिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। कल्याणकारी अंबेडकर समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक महावीर आजाद ने कोर्ट रोड स्थित बाबा साहेब पार्क में ध्वजारोहण किया। भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ के घास मंडी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।
सूली वाला बाग पर ध्वजा रोहण में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा।
पुरकाजी। नगर चेयरमैन द्वारा कस्बे के सूली वाला बाग पर किए गए ध्वजारोहण में कस्बे व क्षेत्र के हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया, जिसमें सूली वाला बाग को शहीद स्थल बनाने की मांग की गई।
सुबह करीब दस बजे हजारों लोग नगर चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में जुलूस के रूप में हाईवे से होते हुए सूली वाला बाग पर पहुंचे। जहां पर ध्वजा रोहण कर राष्ट्र गान गाया गया और वीर सपूतों की याद में नारे लगाए गए। उसके उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि इतना बड़ा शहीद स्थल होने के बावजूद सूली वाला बाग को आज तक शहीद स्मारक का दर्जा नहीं मिला है। भाकियू शहीदों के सम्मान के लिए सूली वाला बाग को शहीद स्मारक बनाने की मांग जोर शोर से उठाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान इरशाद फरीद, हाफिज मोहसीन, नूर हसन फरीदी, रियासत खलीफा, अकील खान, शाहनावाज खान, कामिल प्रधान, सददू गाडा, सलीम मलिक, नदीम कुरैशी, पंकज सिंघल, बिट्टू गोयल, सरताज फरीदी, शमशाद फरीदी, सुलेमान मेंबर आदि हजारों लोग मौजूद रहे।