फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में जंचेगी उतर पुस्तिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में जंचेगी उत्तर पुस्तिका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से होगा। शासन के निर्देश पर मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। सेंटर पर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। मूल्यांकन के दौरान फोटो लेने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली है। शासन के निर्देश पर मूल्यांकन कार्य अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते समय सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मूल्यांकन के दौरान किसी तरह की फोटोग्राफी नहीं होने देने के आदेश दिए गए हैं। 17 मार्च से होने वाले मूल्यांकन के लिए शहर में चार सेंटर बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज के साथ डीएवी इंटर कॉलेज, ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया। शासन का जो भी निर्देश आएगा उसी के अनुसार मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जाएगा। किस शिक्षक की ड्यूटी कहां रहेगी यह सब बोर्ड ही तय कर रहा है। एक दिन पहले ही जानकारी मिल पाएगी। विभाग ने कॉपी जांचने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें