फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखें प्रकृति का अमूल्य उपहार: ओमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखें प्रकृति का अमूल्य उपहार : स्वामी ओमानंद
विज्ञापन

मीरापुर।
भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुक्रताल के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि नेत्र प्रकृति का अमूल्य उपहार है। विश्व का प्रत्येक तीसरा नेत्र रोगी भारतीय है। नेत्र दान एक ज्योति महायज्ञ है। अहंकार को त्याग कर नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा ही प्रभु की पूजा है।
रामलीला समिति और वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद की ओर से श्री सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद सरस्वती ने किया। आशीर्वचन में स्वामी ने कहा कि नेत्रदान महादान है। जरूरतमंदों की राह में जो दीप जलाने का कार्य करते है, उनका जीवन स्वयं प्रकाशित हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है कि समाज प्रगतिशील, उन्नतिशील, सुशिक्षित, स्वस्थ्य, निरोग और स्वावलंबी हो। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए साधन सम्पन्न लोग नि:स्वार्थ भाव से जनकल्याण का सामूहिक पुरुषार्थ करें। विनम्रता सेवा का आभूषण है। मनुष्य देह की प्राप्ति दुर्लभ है, ईश्वर की अद्भुत देन है। परमात्मा के इस अमूल्य उपहार को संभाल कर रखे। नेत्र दान शिविर एक यज्ञ है, जिसमें सभी की आहुति आवश्यक है। संत ने समाज में बुजुर्गों के प्रति उपेक्षा के भाव पर चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव में बुजुर्गों को कष्ट सहना पड़ रहा है, यह स्थिति भारतीय संस्कृति के विपरीत है। विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने क्षेत्र में बालिका की उच्च शिक्षा को कॉलेज, पीएचसी के उच्चीकरण, बस अड्डा, खेल पार्क, जल निकासी व्यवस्था कराने की घोषणा की। विधायक ने नगर पंचायत ईओ अनूप राय को नए विकास कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की बात कही। समिति के पदाधिकारियों ने स्वामी ओमानंद को स्मृति चिह्न भेंट किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश संगल ने की। इस मौके पर टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, अजय गोयल, हरीशचंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, रेणु बेदी, वासुदेव शर्मा, दीपक गोयल, विजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप गोयल, कमल आर्य, गौरव भटनागर, रोहित माहेश्वरी, रामकुमार, सुभाषचंद्र, अनिल नंदवानी, वैद्य प्रदुमन शर्मा, मनोज भद्रकाशी, राजपाल, डॉ विजय शंकर, हरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


114 रोगियों का करेंगे ऑपरेशन
मीरापुर । वरदान सेवा संस्थान के चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के 435 ग्रामीणों की आंखों का परीक्षण किया। जांच के उपरांत 114 रोगी मोतियाबिंद के पाए गए, जिन्हें ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद भेजा गया। राजेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि चयनित रोगियों को आईओएल विधि से लेंस ऑपरेशन कर वापस कैंप स्थल पर छोड़ा जाएगा। शल्य क्रिया के साथ दवा, भोजन और आवागमन की व्यवस्था नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें