फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मलीन स्वामी शारदास महाराज की पुण्य तिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। उदासीन आश्रम श्रीचंद मंदिर व साईंधाम शुक्रताल में ब्रह्मलीन स्वामी शारदादास महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। जिसमें पटियाला से आई संगत ने श्री अखंड पाठ (शब्द कीर्तन) कर सत्संग में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को धर्म अनुयाई व गुरु की राह पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

पौराणिक तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित उदासीन आश्रम में प्रख्यात संत महापुरुष खिचड़ी वाले बाबा के परम शिष्य स्वामी शारदा दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने समाधि मंदिर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया। स्वामी कृपाल दास महाराज के सान्निध्य में सत्संग का आयोजन किया गया। पंजाब पटियाला से पधारे बाबा संत सुखविंद्र सिंह, बोर्ड सिंह, अवतार सिंह, जसबीर सिंह, मुखत्यार सिंह आदि की संगत में शब्द कीर्तन कर अपने गुरु के प्रति श्रद्धाभाव, त्याग व समर्पित होकर भक्ति भाव से सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मौके पर आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी मोहना दास महाराज से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान आदि से आए काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी अजय कृष्ण जी महाराज, स्वामी सदानंद महाराज, स्वामी योगेशानंद महाराज आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। जसप्रीत, हरप्रीत कौर, शिल्पी, दलबीर कौर, राधा, संजो, जितेंद्र, रमन, विपिन, सत्यवीर, प्रधान सुशील, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें