भोकरहेड़ी ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती
भोपा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर माजरा में चल रही चौधरी चरणसिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में भोकरहेड़ी की टीम ने मोड क्लब टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
तीन दिवसीय चौधरी चरणसिंह मेमोरियल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भोकरहेड़ी ने लोहन क्लब लिब्बरहेड़ी को, दूसरे मुकाबले में मोड क्लब ने लाला भोकरहेड़ी क्लब को हराकर फाइनल में स्थान पाया। फाइनल मुकाबला भोकरहेड़ी और मोड क्लब के बीच हुआ। भोकरहेड़ी की टीम ने एकतरफा पांच सेटों में से तीन सेट जीतकर विजय हासिल की। विजेता और उप विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, अमित राठी, शेरी प्रधान, रविंद्र प्रधान, संजीत कुमार, गगन चौधरी, शुभम, गोलू, अक्षय, डॉ अमित, गौरव, आशू, कार्तिक, विपुल आदि मौजूद रहे।