फाल्गुन महोत्सव तीन मार्च से
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थित खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फाल्गुन महोत्सव को लेकर रणनीति बनाई।
वक्ताओं ने कहा कि इस बार आयोजन टाउन हॉल मैदान में किया जाएगा। शहर में पहली बार बद्रीनाथ धाम दरबार में विराजित बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार दर्शन और श्याम दरबार फरीदाबाद से राहुल शर्मा, सुरेश गुप्ता पहाडग़ंज वालों का पावन सानिध्य होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर के प्रमुख नागरिक रहेंगे। सभा में अमरीश सिंघल, विशाल गोयल, अमन गोयल, नवल अग्रवाल, रक्षित शर्मा, कलम सिंघल, सचिन सिंघल, विकास अग्रवाल, रविकांत सिंघल, आशीष गर्ग, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, हर्षुल सिंधी, दीपक आदि मौजूद रहे। उधर, गायत्री चेतना केंद्र ट्रस्ट और शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भोपा रोड गांधी पॉलीटेक्निक के परिसर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। तीन मार्च को यहां पर पहले भूमि पूजन होगा।