फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चिकित्सकों का नहीं टूट पा रहा तिलिस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चिकित्सकों का नहीं टूट पा रहा तिलिस्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में फर्जी चिकित्सकों का तिलिस्म तोड़ने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम है। विभागीय अधिकारी झोलाछापों के डिजिटल हथकंडे के आगे फेल हो गए हैं। झोलाछाप चिकित्सकों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुए हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही चिकित्सक क्लीनिक बंद कर गायब हो जाते हैं। इन चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए विभाग चार टीमों का गठन करेगा।
विज्ञापन

पुरकाजी क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर मृत नवजात बच्ची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां पूर्व में भी कूड़े पर भ्रूण मिल थे, तब विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई कर क्लीनिक सील किए थे। इसके बाद जनपदभर में गर्भपात कराने वाली चिकित्सक, झोलाछापों की सूची तैयार की गई। जनपदभर में करीब 1000 से अधिक फर्जी चिकित्सक मिले थे। इन पर कार्रवाई करने के बजाए विभाग ने मौन साध लिया है। विभागीय अफसरों के बयान अधिक हैरान करने वाले हैं। पंजीकरण विभाग के प्रभारी एसीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि झोलाछापों पर कार्रवाई करना मुश्किल बना है। इसके पीछे उनका डिजिटल ग्रुप मजबूत होना है। क्षेत्रीय चिकित्सकों ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। विभाग की रेड पड़ते ही ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं। इसके चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि पुरकाजी का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुरकाजी में चिकित्सकों की टीम भेजी गई है। आसपास के क्लीनिक के साथ अनेक डॉक्टरों की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। दोषी लोगों पर कार्रवाई होने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें