छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी संस्था ‘सहयोग द हेल्पिंग हैंड’ के बैनर तले बेटियों के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए बालिकाओं की रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। रैली का उद्घाटन दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष मीना चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को मजबूत इच्छा शक्ति के साथ प्रगति की राह पर आगे बढ़ना है। देश की बालिकाएं राजनीति, खेल, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं व सामाजिक क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं। रैली की आयोजिका जिलाध्यक्ष अन्नू शर्मा के प्रयासों की सराहना की। पड़ाव चौक से शुरू हुई रैली में सरस्वती शिशु मंदिर तथा बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भाग लिया। रैली कस्बे के मुख्यमार्गों से होती हुई थाने के सामने अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई। रैली में मवाना की भावना चौहान, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, संतोष देवी, सुमन शर्मा, हरबीर सिंह, अंकित कौशिक, रमन शर्मा, कस्बा प्रभारी राजेंद्र गिरी, सतीश गुप्ता, अंकित भारद्वाज, प्रदुमन शर्मा, मनोज भद्रकाशी, डॉ इरशाद, श्रवण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
गरीबों को कंबल बांटे
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मौहल्ला लाडोवाला कुआं में 31 जरूरतमंद को कंबल वितरित किए गए। समाजसेवी भागसिंह आर्य और उनके परिजनों ने कंबल वितरित किए। ब्रजभूषण अग्रवाल, पंकज संगल, महावीर प्रसाद, राकेश कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, वेद प्रकाश, सुधीर शर्मा, संजीव अग्रवाल, ब्रहमप्राश, कमल प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नववर्ष के अवसर पर बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में आयोजित ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राइमरी और जूनियर के ृबच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के अनुसार जूनियर वर्ग में इंसिया, रूकैया, अफसरा तथा प्राइमरी वर्ग में शिफा, हयात, राधिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही जबकि समीर, मौनिश, रिहान व जोया को सांत्वना पुरस्कार के लिए तय किया गया। व्यवस्था में प्रधानाचार्या अंजू रानी, सिंबुल फैजानी, अनुराधा, रितू, शाहीन, शुभम, नाजिमा, सुन्नति, स्वाति व नीरू शर्मा मौजूद रहे।