फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर जमकर थिरके कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं की मंडली ने खूब की मस्ती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नए साल का युवाओं ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके युवाओं ने धमाल किया। गीत-संगीत पर नृत्य कर जश्न मनाया। करियर प्वाइंट कोचिंग सेंटर पर फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। यहां नववर्ष के गीतों पर युवाओं ने छाप छोड़ी।
विज्ञापन

रविवार रात को घड़ी का कांटा जैसे ही 12 पर पहुंचा तो दिन के साथ वर्ष भी बदल गया। युवाओं की टोली ने नए साल का स्वागत कर जश्न मनाया। सोशल मीडिया के साथ मोबाइलों पर मेसेज का दौर शुरू हो गया। लोगों ने खूब एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। कड़ाके की ठंड में युवाओं ने बाजार और बैंक्वेट हॉल में नववर्ष की पार्टी मनाई। आनंद मार्केट स्थित करियर प्वाइंट कोचिंग सेंटर पर नववर्ष के उपलक्ष्य में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीएवी डिग्री कालेज के प्रोफेसर मुकेश कुमार त्यागी, प्रवेंद्र दहिया, अनिल शास्त्री, दिनेश, जितेंद्र, आजाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान युवाओं ने अनेक देशभक्ति तरानों और गीत-संगीत पर खूब धमाल किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों को मन मोह लिया। इस दौरान मोहम्मद फरियाद राना, ललित अग्रवाल ने बच्चों को नववर्ष पर अनेक प्रेरणास्त्रोत कविताएं सुनाई। रुकसार, महक, सफिला, जैनब, तौकीर, शुएब, आसिम आदि ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें