फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल में पांच कुण्डी यज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। श्री संत मंडल आश्रम गरीबदासी शुक्रताल में पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति दी। वहीं संत गुरुवाणी अखंड पाठ भी हुआ।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित श्री संत मंडल आश्रम में सोमवार को ब्रह्मलीन स्वामी श्यामादास महाराज की प्रतिमा पर नमन करते हुए स्वामी विचारानंद महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी किशोरदास महाराज, राजहंसदास महाराज, अशोकानंद महाराज, भगतानंद महाराज, नित्यानंद महाराज, सत्यदीप दास महाराज आदि सहित अनुयाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित की। गायत्री धाम की ओर से वेदपाठी ओमपाल सिंह, मनोज आदि के सान्निध्य में आयोजित पांच कु डीय यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर देश दुनिया में शांति स्थापित के लिए प्रार्थना की। जिसमें मुख्य यज्ञमान में सरदार राणा, मुकेश सिंह, कपिल, सुभाष, श्रवण ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं लीला वाला संगत समूह के तत्वावधान में संत गुरु वाणी अखंड पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में ठाकुर जयपाल सिंह, मास्टर राजेंद्र सिंह, हेमचंद, काशीराम, गोपाल, डॉ. ब्रहमसिंह, मुकेश, भगत सिंह आदि ने भाग लिया। इस मौके पर मेरठ, बिजनौर, नोएडा, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें