बारिश से किसानों के चेहरे खिले
चरथावल। दिनभर बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की महसूस की। किसान कुबेरदत्त त्यागी, असलम त्यागी, रामभूल सिंह, जिले सिंह पीपलशाह, तरशपाल सिंह कहते हैं कि बारिश से गन्ने की फसल से कीट-पतंगों का खात्मा होग।ा
निधन पर शोक जताया
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को आजीवन सदस्य प्रवीण जैन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कमेटी और छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोक रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक विनोद सिंघल, अध्यक्ष मदन लाल बंसल, प्राचार्या डॉ कलानिधि शर्मा और ब्रह्मप्रकाश गर्ग मौजूद रहे।