धरती पर अधर्म बढ़ता है तो हरि आते हैं: शास्त्री
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव अहरोड़ा के शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन करते हुए कथा वाचक साध्वी ललिता शास्त्री ने कहा कि धरती पर जब अधर्म बढ़ता है, तब हरि धरती पर जन्म लेते हैं। कथा समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
गांव अहरोड़ा में श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक ललिता शास्त्री ने कहा कि जो हरि को हर लेता है, वह कभी नहीं हारता है। उन्होंने कहा कि भक्तों के कण-कण में भगवान बसे हैं, तभी तो कल्याण संभव है। उन्होंने राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी... भजन सुनाकर कथा में बैठे भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कथा आयोजकों में मुख्य रूप से मास्टर राजेंद्र शर्मा, डॉ मुनेश, सतीश भड़ाना, ग्राम प्रधान मांगेराम, हरिराम, महेंद्र सिंह, अमरपाल, धर्मवीर, महकार सिंह, वेदपल भड़ाना, बिरमु, ब्रिजेश आदि का सहयोग रहा।