फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्मस्थल में मांस फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस पर मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोप लगाए गए हैं। प्रकरण में कार्रवाई नहीं हुई तो विहिप उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

ईदुल अजहा के दिन छपार के गांव बरला में शरारती तत्वों ने एक धर्मस्थल में मांस फेंक दिया था। इसको लेकर गांव में तनाव बन गया। ग्रामीणों ने खूब हंगामा करने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस दोषियों को नहीं पकड़ सकी है। इससे ग्रामीणों और विहिप में रोष बना है। बुधवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस जान-बूझकर मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके बाद एसएसपी को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अमित गुप्ता, चिराग त्यागी, अजय कश्यप, नीटू कुमार, अरुण, जोनी, अक्षय कुमार, मोहित कुमार, आदिल पाल, अनमोल, अभिनव चौधरी, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें