फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित में आंदोलन करेगा रालोद: वीरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान हित में आंदोलन करेगा रालोद : वीरपाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद किसान प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद आंदोलन करेगा। कर्जमाफी पर के मामले में बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में वीरपाल राठी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे रालोद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज प्रदेश सरकार के ईशारे पर हुआ है। रालोद किसानों की समस्याओं को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि किसानों पूरा ऋण माफ करने की बात कही गई थी, लेकिन एक लाख तक का ऋण ही माफ किया जा रहा है। वह भी शर्तो के साथ। प्रदेश सरकार ने जो शर्ते रखी है उसमें बहुत ही कम किसान ऋणमाफी के दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बीजेपी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। बीजेपी अपने वायदे पूरे नहीं कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने इरशाद चौधरी को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भैसाना चीनी मिल पर किसानों का पैसा रुका है और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, संत कुमार प्रजापति, पंकज राठी, अभिषेक चौधरी, फकरुदीन प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए टाउन हाल के प्रांगण में कैंप का आयोजन किया। कैंप में अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय और अधिशासी अभियंता केपी पुरी मौजूद रहे। शिविर में 112 नये उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जारी किए गए। खराब होने की शिकायत पर दस मीटर बदल दिए गए। अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि शिविर में नये संयोजन के साथ विद्युत भार वृद्धि, नाम चेंज संबंधी सुविधाएं दी गई। शिविर 14 और 15 जुलाई में भी लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें