फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के रद्द होने से कारोबार भी पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के रद्द होने से कारोबार भी पड़ा असर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ रेल मंडल पर रविवार से एक्सप्रेस और पैसेंजर समेत 30 ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। यह बाधा 15 जुलाई तक बनी रहेगी। वहीं, जिले से ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगने से कारोबार भी असर पड़ेगा। अप-डाउन में ट्रेनों के माध्यम से व्यापारियों का माल आता और जाता है। जो अब 15 दिन के लिए बंद रहेगा। वहीं, इसी माह कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ होगी। जिसके चलते कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

मेरठ से दौराला के बीच रेलवे के दोहरीकरण में नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। जिसमें इस रूट की करीब 30 ट्रेनों के पहिये थामे गए हैं। रविवार से ही ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जो अब 15 जुलाई तक रहेंगी। ट्रेनों के रद्द होने से जहां सैकड़ों यात्रियों पर प्रभाव पड़ा है। वहीं, जिले के कारोबार पर भी ट्रेनों के कैंसल होने का असर पड़ेगा। अमूमन जिले में रोजाना 20 लाख रुपये के मॉल की डिलीवरी ट्रेन से होती है, जबकि इतने का ही माल दूसरे राज्यों, जिलों में भेजा जाता है। जिनमें कपड़ा और कॉस्मेटिक व्यापार पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। रेडीमेंट गारमेंट यहां से सिलकर बड़े शहरों में जाता है। जबकि कॉस्मेटिक सामान की खेप रोजाना शहर में उतरती है। इसके लिए दिल्ली- अंबाला इंटर सिटी एक्सप्रेस, पैसेंजर गाड़ियों का अधिक प्रयोग होता है। उधर, आम यात्रियों पर भी ट्रेनें रद्द होने से प्रभाव पड़ा है। रोजाना मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर आदि शहरों में जॉब करने जाने वाले दैनिक यात्रियों की ट्रेनें रद्द होने से मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें