फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की शिकायत पर दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो ट्रेनी सिपाहियों द्वारा विधायक को डायवर्ट रूट बताना उस समय महंगा पड़ गया, जब दोनों को लाइन हाजिर होने की सजा भुगतनी पड़ी। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की थी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल बुधवार सुबह पुरकाजी कस्बे में योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। जिस समय विधायक लौट रहे थे, तब तक भाकियू नेताओं ने रामपुर तिराहे पर जाम लगा दिया था। छपार की बरला चौकी पर तैनात स्टाफ रुड़की की ओर से आ रहे वाहनों को बसेड़ा मार्ग से निकाल रहे थे। विधायक बैरियर के पास पहुंचे. तो वहां तैनात दो सिपाहियों विनीत और जितेंद्र ने गाड़ी को रोककर चालक से बसेड़ा की ओर से जाने को कह दिया। चालक ने बताया कि गाड़ी में पुरकाजी विधायक बैठे हैं। विधायक के ट्रैक सूट में होने के चलते सिपाही उन्हें पहचान नहीं पाए। सिपाही चालक से कहने लगे की हर कोई विधायक ही बताता है। गाड़ी को बसेड़ा की ओर से ही ले जाने के लिए कह दिया। नाराज विधायक ने मामले की शिकायत एसएसपी अनंत देव से कर दी। कप्तान ने विधायक की शिकायत पर दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें