फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छात्रा की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में छात्रा की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

मोरना/तितावी। इंटरमीडिएट की छात्रा गांव इलाहाबास में बस से उतरते समय अचानक बस के पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। उधर, तितावी में रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी शुकतीर्थ निवासी रामबीर प्रजापति शुकतीर्थ बस स्टैंड पर परचून की दुकान करते हैं। रामबीर की बेटी शिवानी (18) गांव इलाहाबास स्थित आर्श सेवा संस्थान पर सिलाई सीख रही थी, जो रोज प्राइवेट रूट की बस से प्रशिक्षण केंद्र आती-जाती थी। शनिवार दोपहर भी शिवानी सिलाई सीखने गई थी। इलाहाबास में जैसे ही वह प्रशिक्षण संस्थान के सामने बस से उतरने लगी, अचानक चालक ने बस चला दी। इससे शिवानी नियंत्रण खोकर सड़क पर गिर गई और बस का पिछला पहिया उसके शरीर के ऊपर से उतर गया। इसके बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी, जिससे घायल छात्रा काफी दूर तक पहियों में ही फंसकर सड़क पर घिसटती चली गई। बस यात्रियों व ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी और छात्रा को कुचली देख परिचालक समेत मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायल छात्रा को सीएचसी भोपा पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। उधर, शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी नरेश शनिवार सुबह बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। तितावी बस अड्डे पर अचानक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने नरेश की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे नरेश को बेकाबू बस ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जबकि आरोपी चालक रोडवेज बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें