सात लोगों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने कस्बा निवासी दो युवकों सहित सात लोगों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी विक्की व सन्नी और कोतवाली देवबंद जनपद सहारनपुर के गांव फतेहपुर निवासी अरुण, शुभम, दीपक व गांव धारूवाला निवासी मुनेंद्र और गांव बाबूपुर नगली निवासी बादल के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त बदमाशों ने गिरोह बनाकर कई घटनाओं को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में जेल भी जा चुके हैं।
अनुसूचित मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी गठित
पुरकाजी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल पुरकाजी के अध्यक्ष विजय कुमार ने पुरकाजी मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, कर्ण पाल, महामंत्री डॉ. अनिल कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, मंत्री बाबूराम, प्रदीप कुमार, मोनू कुमार, दीपक कुमार के अलावा महीपाल, सुरेंद्र सिंह, लाल सिंह, विजय पाल, पंकज, दिनेश गौतम, प्रवीण कुमार, सुंदर लाल, सचिन कुमार को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है।