फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती कन्या भ्रूणहत्या रोकना हमारा नैतिक कर्तव्य : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या रोकना हमारा नैतिक कर्तव्य : रावत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भायला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की शिविर में रविवार को छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने के लिए गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान रैली को अध्यक्ष श्याम कुमार रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग नारी शक्ति का युग है। आज बेटा एवं बेटी में कोई अंतर नहीं रह गया है। आज की बेटियां सभी कार्य कर रही हैं इसलिए हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या को रोका जाए। बेटियों को पढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान किया जाए। सचिव कंवर पाल सिंह ने कहा कि आज बेटियां जोखिम भरे कार्य कर रही हैं। सेना में अफसर, रेलवे में ड्राइवर, पायलट, इंजीनियर और बैंकों समेत अन्य विभागों में उच्च पदों पर लड़कियां देश की सेवा कर रही हैं। इसलिए समाज में बेटियों पर होने वाले अत्याचार को रोकना हमारा कर्तव्य है। प्राचार्य डा. बी.एस. यादव ने दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या आदि कुप्रथाओं को रोकने पर बल दिया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान कुलदीप सिंह, नेपाल सिंह, सोमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें