फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड शिविर में प्राथिमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट गाइड शिविर में प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण
विज्ञापन

मीरापुर। सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार से तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शुरू हुआ। पहले दिन शिविर में बालिकाओं को टेंट बनाना व प्राथमिक चिकित्सा के साथ ही विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीटीसी स्काउट संतोष वर्मा तथा डीओसी गाइड प्रभात दाहिया ने किया। उन्होंने विभिन्न टोलियों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण कर छात्राओं को स्काउट गाइड की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद पहले दिन प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य रेणु बेदी, प्रशिक्षिका गुंजन, मधुलिका शर्मा, अंबिका जायसवाल, पूजा गोस्वामी व रेणु सेमर का सहयोग रहा। उधर, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की नर्सरी विंग में शनिवार को कला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को रंगों की जानकारी दी गई। गर्वित, मिष्टी, हम्माद, वत्सल, शिया, हम्माद, सृष्टि, हिफ्जा, वाणी, श्रद्धा, अविराज, आराध्या व निदा विजयी रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें