फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहकड़ा ने कबड्डी, अथाई ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रहकड़ा ने कबड्डी और अथाई ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

भोपा। जनता इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। कबड्डी में गांव रहमतपुर और वॉलीबाल में अथाई की टीम ने ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अविनाश त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाएं निखरकर बाहर आती हैं। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि कबड्डी के फाइनल में गांव रहमतपुर ने ककरौली को 21-10 के अंतर से हराया। वहीं, वॉलीबाल में अथाई ने लगातार तीन सेट जीत कर निरगाजनी की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इनके अलावा, बैडमिंटन के बालिका वर्ग में गुलफ्सां ने प्रथम व निधि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आदिल पहले और अमन रजा दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आयुषि राठी ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अनुज ने प्रथम, रजत ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजन ने पहला, कुलदीप ने दूसरा और सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका जितेंद्र कुमार व रविंद्र सिंह ने निभाई। उपप्रधानाचार्य मानपाल सिंह, कैप्टन अरविंद कुमार, रमन, विपिन कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, धनंजय, संजीव कुमार और कांतु सिंह के साथ ही नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी, राजीव कुमार, कपिल कुमार और जहीर आलम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें