फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई-सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : सीडीओ
विज्ञापन

जानसठ। मतदाता सूची में पुनरीक्षण को लेकर सीडीओ व एसडीएम ने सुपरवाइजर बीएलओ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि रविवार को सभी बीएलओ अपने बूथों पर बैठकर नए मतदाताओं की वोट बनाने का काम करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक सभागार में सीडीओ अर्चना वर्मा व एसडीएम विजय कुमार ने निर्वाचन कार्य को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक ली। बैठक में सीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम सभी कर्मचारी गंभीरता से करें। उन्होंने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर से रविवार को विशेष अभियान के तहत बूथों पर उपस्थित होकर नए मतदाताओं की वोट बनाने व मतदाता सूची से गलत नाम हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को सभी बूथों पर कैंप करने के दिशा निर्देश मिले हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी निर्वाचन के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। बैठक में तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, नायब तहसीलदार इंद्रदेव सिंह, ग्राम प्रधान आलोक गोयल, संजीव उर्फ बाटू, सौरभ, काकरान, जावेद उर्फ बबलू, संदीप चौधरी, प्रवीन कुमार, यजुवेंद्र उर्फ टीटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें