प्रधानाचार्यो से स्पष्टीकरण मांगा
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कालेज बघरा के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या कम उपस्थित मिले। इस संबंध में कॉलेज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कल्पना चावला इंटर कालेज शाहपुर में भी कम छात्र-छात्राएं मिली। आर्य एकेडमी इंटर कालेज, शाहपुर के निरीक्षण में कक्षा 10 में विद्यार्थी नहीं मिले। कमला देवी इंटर कालेज शाहपुर में भी विद्यार्थी कम मिले है। प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट् के साथ स्काउट छात्रों ने संयुक्त रूप से कूकड़ा गांव में स्वच्छता ही सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। ग्राम प्रधान संजीव कुमार और प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी के विद्यालय कमांडर राज कमल वर्मा, शिक्षक विशाल शर्मा, विक्रांत सैनी, पवन सैनी, अंकुर राजवंशी, संदीप कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान वेदसिंह, जयपाल शर्मा आदि शामिल रहे।